Search

 
 
 

धनबाद : आवारा कुत्तों ने खेल रहे दो बच्चों समेत 4 लोगों को काटा, दहशत

 
Sindri : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-20-to-25-patients-of-chicken-pox-coming-daily-to-snmmch/">(Dhanbad)

जिले के बलियापुर प्रखंड के भीखराजपुर गांव में 10 जुलाई को सड़क किनारे खेल रहे 4 वर्षीय दिलशाद व 5 वर्षीय कनीज फातमा पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. इनमें से दो बच्‍चों को कुत्‍तों ने काट लिया. कुत्तों को भगाने आए गांव के मोहम्मद शफी व मोहम्मद मुस्तफा को भी कुत्तों ने काटकर जख्मी कर दिया. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर में कराया गया. इस घटना के बाद से गांव के लोगों में भय का माहौल है. बताते चलें कि गांव में आवारा कुत्‍ते बढ़ गए हैं. ये राह चलते लोगों को अक्‍सर निशाना बनाते हैं. भीखराजपुर के पूर्व प्रधान मुस्ताक आलम ने कहा कि सही वक्त पर लोग अगर बच्चों को नहीं बचाते तो बड़ी घटना हो सकती थी. अक्सर बरसात के मौसम में क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ जाता है. इस घटना से ग्रामीण काफी डरे हुए हैं. उन्‍होंंने प्रशासन ने कुत्‍तों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने की मांग की हैै. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-estimates-committee-of-the-legislative-assembly-reviewed-various-schemes/">धनबाद

: विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही