Search

 
 
 

धनबाद: गुरुद्वारा साहिब सिंदरी में स्त्री सभा ने मनाया हरगोविंद सिंह का 428 वां प्रकाश पर्व

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी गुरुद्वारा साहिब में बुधवार 15 जून को स्त्री सभा ने सिखों के छठे गुरु गुरु हरगोविंद सिंह साहिब जी का 428 वां प्रकाश पर्व मनाया. इस अवसर पर सुबह 11 बजे श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ, सबद कीर्तन किया गया. उसके बाद गुरु का लंगर मिस्सी रोटी, लस्सी भी वितरित की गई. उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए गुरुद्वारा की प्रधान स्मृति नागी ने बताया कि गुरु हरगोविंद साहिब जी मिरी और पिरी शस्त्र धारण करने वाले सिख गुरुओं में से पहले थे. उन्होंने सिख जीवन शैली को एक नया मोड़ दिया. उन्होंने संतों को सैनिकों में बदल दिया. वह एक न्यायप्रिय योद्धा थे, जिन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और व्यथित मानवता को नेक मार्ग दिखाया. वह वास्तव में एक सैनिक-संत थे. मौके पर प्रधान समृति नागी, हरभजन कौर, जसपाल कौर, देवेंद्र कौर, मनजीत कौर, हरजीत कौर, कुलवंत कौर, कुलदीप कौर, रूपा कौर, सुरेंद्र कौर, जगदेव कौर, रानी उप्पल प्रीत कौर, निशा कौर, सर्वजीत कौर, सुरेंद्र कौर, संदीप कौर, बलजीत कौर, हरप्रीत कौर, राजरानी कौर, निशा कौर, संतोख रानी आदि मौजूद थी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cmpdi-gave-water-cooler-and-sanitizer-machine-to-lalmani-vriddha-seva-ashram/">धनबाद

: CMPDI ने लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम को दिये वाटर कूलर और सेनिटाइजर मशीन [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही