Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाजपा को शिकस्त देने के लिए झामुमो संगठन को मजबूत करें- लखी सोरेन

Nirsa : धनबाद (Dhanbad) जिला झामुमो के नव मनोनीत पदाधिकारियें का निरसा प्रखंड कमेटी ने 22 मार्च को सम्मानित किया. निरसा के पंजाबी मिलन केंद्र में आयोजित समारोह में जिला कमेटी के सदस्यों को आदिवासी रीति-रिवाज के साथ स्वागत कर मंच पर लाया गया. उन्हें पुष्पगुच्छ देकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करने के अभियान में लग जाएं. तभी विरोधी दल भाजपा को शिकस्त देने में कामयाब होंगे. राज्य सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों को दिलाने में सहयोग करें. 2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव होना तय है. इसकी तैयारी में आभी से जुट जाएं. समरोह को जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, कालीचरण महतो, सचिव मन्नू आलम, संयुक्त सचिव तपन तिवारी, जिप सदस्य गुलाम कुरेशी ने भी संबोधित किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नरेश मरांडी, जाकिर हुसैन, प्रशांत हेंब्रम, गोपीन टुडू, नाजीर शेख, जलेश्वर मुर्मू, राकेश मसीह, रंजीत बाउरी, रियाजुल खान, बाबू खान, रामजान मरांडी आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-should-build-a-bridge-between-kuhka-and-gopalpur-on-khudia-river-aparna/">धनबाद

: खुदिया नदी पर कुहका व गोपालपुर के बीच पुल बनाए सरकार- अपर्णा  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही