Search

 
 
 

धनबाद : कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाएं- संतोष सिंह

 

जिलाध्यक्ष ने हाउसिंग कॉलोनी कार्यालय में की बैठक

Dhanbad : धनबाद जिला कांग्रेस की बैठक 3 जुलाई को हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक में संगठनात्मक सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श किया गया. जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने सभी पंचायत, वार्ड व मंडल कमेटियां तैयार करने और बूथ स्तर पर बनी कमेटियों की समीक्षा की. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत पर जोर देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी को जुट जाने को कहा. जिन कमेटियों का अब तक गठन नहीं हुआ है, उन्हें दो हफ्ते में पूरा करने का निर्देश दिया. जिला कमेटी बूथ स्तरीय कमेटियों का सत्यापन करेगी. कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी ने कहा कि धनबाद की जनता मौजूदा सांसद व विधायकों से उब चुकी हैं. जनप्रति जनहित से जुड़े मामलों में चुप्पी साधे हुए हैं. अब इन्हे साइड लाइन पकड़ाने का समय आ गया है.  बैठक में उपाध्यक्ष बीके सिंह, राजेश्वर सिंह यादव, सतपाल सिंह ब्रोका, दिनेश यादव, गुड्डू खान, अक्षयवर प्रसाद, अनिल साव,धनबाद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पासवान, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो, निरसा प्रखंड अध्यक्ष डीएन यादव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-student-ajsu-submitted-memorandum-to-baghmara-mla/">धनबाद

: छात्र आजसू ने बाघमारा विधायक को सौंपा ज्ञापन  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही