Search

 
 
 

धनबाद : उद्योगों के निजीकरण के खिलाफ लाल झंडे को मजबूत करें- आनंद महतो

 
Katras : मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) का बाघमारा प्रखंड स्तरीय सम्मेलन 22 मार्च को नवागढ़ में हुआ. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मासस के केन्द्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगों का तेजी निजीकरण कर रही है. कर्मचारियों की छंटनी भी हो रही है. इससे देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है. इस विषम परिस्थिति में लाल झंडे को और मजबूत करने की जरूरत है. महामंत्री हलधर महतो ने कहा कि मोदी सरकार देश के प्रमुख संस्थानों को पूंजीपतियों के हाथ सौपने में लगी है. सम्मेलन से पूर्व नवागढ़ मोड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. साथ ही स्वर्गीय एके राय व गुरदास चटर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर केन्द्रीय सचिव हरि प्रसाद पप्पू, शेख रहीम, याकूब अंसारी, दिलीप महतो, जटल महतो, सुभाष बाउरी, मुक्तेश्वर महतो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-people-of-panchet-draped-a-sheet-in-the-court-of-shershah-baba/">धनबाद

: पंचेत के लोगों ने शेरशाह बाबा के दरबार में की चादरपोशी  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही