Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अपराधियों पर हो सख्त कार्रवाई, लोगों को भयमुक्त करे पुलिस : राज सिन्हा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  हाउसिंग कॉलोनी निवासी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार रामनरेश सिंह से 24 मई मंगलवार को विधायक राज सिन्हा ने मुलाकात की. ठेकेदार के आवास पर 23 मई सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी हुई थी. विधायक ने उनसे पूरी घटना की जानकारी ली. उन्होंने घटना को निंदनीय बताया और जिला प्रशासन से अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. विधायक ने कहा कि जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है.  अपराधी खुले आम लोगों को धमकियां दे रहे हैं. पुलिस कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रही है. उन्होंने कहा कि अपराधियों के बढ़ते हौसले को देख कोयलांचल की जनता में खौफ का माहौल बन गया है. जिला पुलिस ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर कोयलांचल की जनता को भयमुक्त करे. बता दें कि धनबाद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार रामनरेश सिंह के आवास पर सोमवार 23 मई को बाइक सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस और डीएसपी अमर कुमार पांडे पहुंचे और जांच पड़ताल की. घटनास्थल से पुलिस ने 3 खोखा बरामद किया था. गोली से कोई हताहत नहीं हुआ था. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fearing-threats-from-extortionists-more-than-a-hundred-businessmen-kept-private-security-bodyguards/">धनबाद

: रंगदारों की धमकियों से भयभीत सौ से अधिक कारोबारियों ने रखा निजी सुरक्षा बॉडीगार्ड [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही