Search

 
 
 

धनबाद : सरकारी कर्ज लेकर राशि का भुगतान नहीं करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

 
Dhanbad : सरकारी विभागों और बैंकों से कर्ज लेकर राशि का भुगतान नहीं करने वाले कर्जदारों के खिलाफ जिला प्रशासन शिकंजा कसेगा. डीसी संदीप सिंह ने विभागीय अधिकारियों को ऐसे लोगों को चिह्नित कर नोटिस भेजने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया.  जरूरत होने पर कुर्की-जब्ती भी होगी. डीसी 26 जून को समाहरणालय में नीलाम पत्र वाद की समीक्षा बैठक कर रहे थे. उन्होंने विभिन्न विभागों में लक्ष्य के अनुरूप कार्यो में प्रगति लाने का निर्देश दिया. साथ ही लंबित मामलो का जल्द से जल्द निपटारा करने की बात कहीं. उन्होंने परिवहन विभाग, खनन विभाग, राजस्व विभाग,भूमि सुधार, विद्युत, सहकारिता, सहित अन्य विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा की. बैठक में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, डीआरडीए निदेशक मुमताज अली अहमद, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी अंशु पांडेय, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार बंधु कच्छप समेत कई सर्टिफिकेट पदाधिकारी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-caught-truck-carrying-banned-mangur-fish-in-govindpur-handed-over-to-police/">धनबाद

: गोविंदपुर में प्रतिबंधित मांगुर मछली लदा ट्रक ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही