Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोयला खदानों में सुरक्षा नियमों का अक्षरश: पालन करें- महाप्रबंधक

 Dhanbad : बीसीसीएल के बस्ताकोला एरिया गेस्ट हाउस में 20 मार्च को द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में खदानों में सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा हुई. बैठक की शुरुआत बस्ताकोला महाप्रबंधक जेसी रॉय व कोयला भवन मुख्यालय के सुरक्षा महाप्रबंधक पीके दुबे ने संयुक्त रूप से किया. राष्ट्रीय गीत और खान सुरक्षा गीत के बाद अधिकारियों को खान सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई. महाप्रबंधक ने सभी पदाधिकारियों और मजदूरों को खान सुरक्षा की शपथ दिलाई. साथ ही खदानों में काम के दौरान सुरक्षा नियमों का अक्षरश: पालन का निर्देश दिया. बैठक में बस्ताकोला क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में हुई दुर्घटनाओं का ब्योरा प्रस्तुत किया किया गया. यूनियन के सदस्यों ने डीजीएमएस व बस्ताकोला महाप्रबंधक को भूमिगत खदानों व आउटसोर्सिंग में सुरक्षा के बारे में सलाह दी. साथ ही मजदूरों को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी उठाया. अंडरग्राउंड माइंस में किस प्रकार कोयला उत्पादन में बढ़ोतरी हो इस पर भी जोर दिया गया. अंत में काम के दौरान खदान में हुई दुर्घटनाओं में जान गवाने वाले मजदूरों को दो मिनट का मौन रख नमन किया गया. बैठक में सिविल जीएम एन चक्रवर्ती, बस्ताकोला क्षेत्र के सुरक्षा पदाधिकारी एम कुंडू, एसए तालमेल ज्ञानेशवर कुमार, बस्ताकोला परियोजना पदाधिकारी ऐक शर्मा, डीके श्रीवास्तव, नरेश राम, एस चक्रवर्ती, संजीव कश्यप, परवेज आलम आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-akhand-harikirtan-started-on-the-death-anniversary-of-former-deputy-mayor-neeraj-singh/">धनबाद

: पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की पुण्यतिथि पर अखंड हरिकीर्तन शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही