Search

 
 
 

धनबादः निजी स्कूलों पर सख्ती, कर्मियों को न्यूनतम वेतन नहीं देने पर होगी कार्रवाई

श्रम अधीक्षक प्रवीण कुमार ने धनबाद के डीवाई पाटिल स्कूल, रॉयल पब्लिक स्कूल व गुरुकुल पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया. जांच में पाया कि इन स्कूलों के गैर शिक्षक कर्मियों को निर्धारित न्यूनतम वेतन से कम भुगतान किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस मामले में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.
 

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले के निजी स्कूलों में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का कड़ाई से पालन कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. श्रम अधीक्षक प्रवीण कुमार ने गुरुवार को डीवाई पाटिल स्कूल, रॉयल पब्लिक स्कूल व गुरुकुल पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया. जांच में पाया गया कि इन स्कूलों के गैर शिक्षक कर्मियों को निर्धारित न्यूनतम वेतन से कम भुगतान किया जा रहा है.

श्रम अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. उन्होंने बताया कि जिले के कुल 158 निजी विद्यालयों के खिलाफ भी गैर शिक्षक कर्मियों के वेतन भुगतान की जांच की जाएगी. इसके लिए सभी विद्यालयों को अकाउंट स्टेटमेंट प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही