Search

 
 
 

धनबाद : एसएनएमएमसीएच में हड़ताल बनी मुसीबत, 40 मरीजों का ऑपरेशन रुका, ओपीडी 5वें दिन बंद

 
Dhanbad : कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में धनबाद के एसएनएमएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल मंगलवार को लगातार पांचवें दिन जारी रही. हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है. ओपीडी सेवा लगातार ठप रहने से सैकड़ों  मरीज रोज बिना इलाज कराए लौट रहे हैं. सामान्य ऑपरेशन भी नहीं हो पा रहे हैं. हड़ताल के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन उन्हें उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है. ओपीडी में औसतन 1200 मरीज आते हैं. अस्पताल में प्रतिदिन 10-15 मरीजों का ऑपरेशन होता है. करीब 40 मरीजों का ऑपरेशन रुका हुआ है. वे ऑपरेशन के इंतजार में हैं. सामान्य ऑपरेशन के लिए 10-15 दिन बाद की तारीख मिल रही हैं, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है. इमरजेंसी और आईसीयू में सेवाएं जारी हैं, लेकिन ओपीडी की हड़ताल से मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से सहयोग करने की अपील की है. अस्पताल प्रशासन और जूनियर डॉक्टरों के बीच बातचीत के प्रयास जारी हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है. मरीजों के परिजनों ने बताया कि हड़ताल के कारण कई मरीजों की स्थिति गंभीर है, लेकिन उन्हें उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है. अस्पताल प्रशासन से उन्होंने हड़ताल जल्द समाप्त कराने की अपील की है, ताकि मरीजों को उचित इलाज मिल सके. निरसा निवासी मरीज मोहन दास के परिजन ने बताया कि हमारे मरीज को ऑपरेशन के लिए भर्ती होना था, लेकिन हड़ताल के कारण क्या करें, ये समझ नहीं पा रहे हैं. डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज की स्थिति और खराब हो रही है. टुंडी निवासी राकेश महली ने बताया कि उनके भाई का पथरी का ऑपरेशन होना है. हड़ताल से पहले ओपीडी में भी दिखाए थे. 20 अगस्त को बुलाया गया था, लेकिन हड़ताल के कारण उनका ऑपरेशन नहीं हो सका. दर्द उठने पर पूरा परिवार परेशान हो जाता है. बलियापुर निवासी राजीव कुमार ने बताया कि कान में परेशानी होने पर 10 दिन पहले दिखाया था. यहां डॉक्टरों ने छोटा सा ऑपरेशन करने की बात कही थी. इसी दौरान हड़ताल शुरू हो गई. अब हड़ताल खत्म होने का इंतजार है. हड़ताल टूटने के बाद आपरेशन कराएंगे. ओपीडी में पर्ची कटाने के लिए आई बेकारबांध की महिला ने बताया कि वह गर्भवती है. उसके पेट में दर्द की शिकायत है. डॉक्टर को दिखाने के लिए आए थे. यहां आने के बाद पता चला कि डॉक्टरों की हड़ताल है. ऐसे में यहां से बैरंग लौट रहे हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/2-60-lakh-women-of-dhanbad-will-get-the-first-installment-of-mainiya-yojana-money-will-go-into-their-accounts-from-tomorrow/">धनबाद

की 2.60 लाख महिलाओं को मिलेगी मंईयां योजना की पहली किस्त, कल से खाते में जाएगा पैसा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही