Search

 
 
 

धनबाद : कोलकाता कांड के विरोध में एसएनएमएमसीएच में हड़ताल जारी, ओपीडी में पसरा सन्नाटा

 
Dhanbad : कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में देश भर के जूनियर डॉक्टर आंदोलित हैं. एसएनएमएमसीएच, धनबाद में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन सोमवार को भी जारी रही. लगातार चौथे दिन ओपीडी सेवा ठप रही. हड़ताल कर डॉक्टरों को इंटर्न डॉक्टरों का भी साथ मिल रहा है. अस्पताल की चरमराई व्यवस्था को देखते हुए सोमवार की सुबह प्रिंसिपल डॉ ज्योति रंजन प्रसाद ने सभी जूनियर डॉक्टरों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील की. प्रिंसिपल ने सुबह में जूनियर डॉक्टरों को वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन देर शाम तक दोनों पक्षों में वार्ता नहीं हो पाई. इधर, हड़ताल की वजह से ओपीडी सन्नाटा पसरा रहा. जो भी मरीज आए, उन्हें बिना इलाज के ही लौटना पड़ा. आपरेशन भी टलते जा रहे हैं. ज्ञात हो कि यहां के डाक्टर भी एसएनएमएमसीएच में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं. इस बीच आईएमए धनबाद के अध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार को प्रोटेक्शन एक्ट के लिए पत्र दिया गया है. केंद्र सरकार से भी इस मामले में कानून बनाने की मांग की गई है. डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर अब कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सुरक्षा सर्वोपरि है. फिलहाल जूनयिर डाक्टर हड़ताल पर हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-raping-a-minor-found-guilty-ii-and-3-news-from-the-court-together/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार II समेत कोर्ट की 3 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही