Search

 
 
 

धनबाद : एंबुलेंस चालकों की हड़ताल जारी, सीएस कार्यालय के समक्ष दिया धरना

 
Dhanbad : धनबाद के सरकारी (108) एंबुलेंस चालकों व कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी है. एंबुलेंस चालक लंबित वेतन भुगतान सहित छह सूत्री मांगों को लेकर सोमवार रात आठ बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. एंबुलेंस चालकों ने मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना दिया और अपनी मांगों के समर्थन व सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. हड़ताल के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है. चालकों ने बताया कि एजेंसी के पास उनका तीन महीने का वेतन बकाया है. भुगतान के लिए एजेसी व सरकार से वे लगातार मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई. अंत में उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ा. क्योंकि वेतन नहीं मिलने से उन्हें परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक मांगों की पूर्ति नहीं हो जाती, हड़ताल जारी रहेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-car-collides-with-another-vehicle-near-gol-building-2-people-injured/">धनबाद

: गोल बिल्डिंग के पास दूसरे वाहन से टकराई कार, 2 लोग घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही