Search

 
 
 

धनबाद : त्रिपक्षीय वार्ता के बाद चापापुर कोलियरी में हडताल स्थगित

 

प्रबंधन के निर्णय के खिलाफ बीसीकेयू ने 3 फरवरी को हड़ताल की घोषणा की थी 

Nirsa : बीसीकेयू ने ईसीएल मुगमा क्षेत्र की चापापुर कोलियरी में 3 फरवरी को आहूत हड़ताल 4 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी है. यह घोषणा शुक्रवार को चापापुर कोलियरी कार्यालय के समक्ष यूनियन की सभा में केंद्रीय सचिव आगम राम ने की. उन्होंने बताया कि हड़ताल की पुरजोर तैयारी थी. लेकिन गुरुवार को धनबाद के क्षेत्रीय श्रमायुक्त के समक्ष त्रिपक्षीय वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया. बीसीकेयू ने हड़ताल की घोषणा चापापुर कोलियरी की कालीमाटी खदान को बंद कर  अभियंता कार्यालय व धौड़ा हटाने के प्रबंधन के निर्णय के विरोध में की थी. क्षेत्रीय श्रमायुक्त के हस्तक्षेप पर हुई बैठक में यूनियन ने खदान बंद कर कार्यालय और धौड़ा हटाने का विरोध किया. इस पर प्रबंधन के अधिकारियों ने कहा कि कालीमाटी खदान को बंद कर मजदूरों को हरिया जाम 27 नंबर में ट्रांसफर करने की योजना है. लेकिन यूनियन इस पर सहमत नहीं हुई और कोलियरी को चालू रखते हुए चापापुर में ही भूगर्भ खदान खोलने की संभावना तलाशने का आग्रह किया है. यूनियन की बाकी मांगों पर प्रबंधन ने सहमति जताई. इनमें मजदूरों का नियमितीकरण, पदोन्नति, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए आरओ प्लांट लगाने, आउटसोर्सिंग मजदूरों को नियमानुसार वेतन देने की मांग शामिल हैं.

4 मार्च को वार्ता की तिथि निर्धारित

समझौता नहीं होने की स्थिति में श्रमायुक्त ने 4 मार्च को पुनः वार्ता की तिथि निर्धारित की है. इस बीच प्रबंधन की ओर से न तो खदान बंद की जाएगी, न ही किसी मजदूर का ट्रांसफर किया जाएगा. कार्यालय भी यथावत चालू रहेगा. यूनियन की ओर से कहा गया कि उक्त तिथि यदि समझौता नहीं होता है तो 5 और 6 मार्च को कोलियरी में हड़ताल रहेगी. त्रिपक्षीय वार्ता में प्रबंधन की ओर से ईसीएल मुख्यालय के प्रतिनिधि  क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक रति मोहन शर्मा व चापापुर कोलियरी के उपकार्मिक प्रबंधक सतीश सिंह, जबकि यूनियन की ओर से आगम राम, अमित मुखर्जी, डी मानिकपुरी व अन्य मजदूर शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-the-lock-of-isri-bazar-radha-krishna-temple-was-broken-and-valuables-including-the-crown-were-stolen/">

गिरिडीह : इसरी बाजार राधा कृष्ण मंदिर का ताला तोड़ मुकुट समेत कीमती सामान की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही