Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के समक्ष संयुक्त मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

 
Maithon : डीवीसी कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर साेमवार को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में मैथन सहित डीवीसी की सभी परियोजनाओं से भारी संख्या में कर्मी व यूनियन प्रतिनिधि शामिल हुए. प्रदर्शन में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रबंधन को झुकना पड़ा और आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए बुलाया. मोर्चा नेताओं ने बताया कि पहले दौर की वार्ता में डीवीसी के चैयरमैन एस सुरेश कुमार ने मांगे पूरी करने के लिए 14 दिन का समय मांगा, लेकिन मोर्चा के नेताओं ने इसे ठुकरा दिया. इसके बाद शाम चार बजे दोबारा वार्ता शुरू हुई. मोर्चा के नेता कर्मचारियों के वेतन व प्रोमोशन नीति में विसंगतियों को दूर करने, फील्ड अलाउंस, चिकित्सा भत्ता, आवास किराया में वृद्धि, रिक्त पदों पर नियुक्ति आदि मांगों अड़े रहे. वार्ता में डीवीसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सह बेरमो विधायक जयमंगल सिंह, निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, पूर्व मंत्री लालचंद महतो, स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक घोष, श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष समीर बाइन, संयुक्त मोर्चा के संयोजक जीवन आइच आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-ryots-set-the-condition-of-outright-land-acquisition-and-planning-for-sail-tasra-project/">

धनबाद : सेल टासरा प्रोजेक्ट के लिए रैयतों ने एकमुश्त जमीन अधिग्रहण व नियोजन की रखी शर्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही