Search

 
 
 

धनबाद : 4 जून को सुबह 6:30 बजे खुलेगा स्ट्रांग रूम, 8 बजे शुरू होगी मतगणना

 

काउंटिंग हाल में मोबाइल व खाद्य सामग्री ले जाने पर रोक 

Dhanbad : धनबाद लोकसभा क्षेत्र की मतगणना 4 जून को कृषि उत्पादन बाजार समिति में मनाए गए काउंटिंग स्थल पर होगी. इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. काउंटिंग एजेंट की मौजूदगी में सुबह 6.30 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा. इसके बाद सुबह 8 बजे से विधानसभा वार धनबाद, निरसा, सिंदरी, झरिया, बोकारो व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शुरू होगी. काउंटिंग हाल में मोबाइल फोन व खाद्य पदार्थ ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ बैठक में दी. उन्होंने बताया कि काउंटिंग में धनबाद, निरसा, सिंदरी, झरिया व चंदनकियारी विधानसभा के लिए 20- 20, जबकि बोकारो के लिए 24 टेबल होंगे. एक आरो का टेबल रहेगा. सबसे पहले पोस्टल बैलट की काउंटिंग 40 टेबल पर की जाएगी.

काउंटिंग एजेंट की सूची एक जून तक दें उम्मीदवार

उपायुक्त ने कहा कि सभी उम्मीदवार अपने काउंटिंग एजेंट की सूची एक जून की शाम 5 बजे तक जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दें. इसमें यह भी उल्लेख करना होगा कि कौन एजेंट किस विधानसभा के किस टेबल पर रहेंगे. 2 जून को एजेंओं का फोटो युक्त आई कार्ड जारी किया जाएगा. पोस्टल बैलट के लिए पुराने समाहरणालय के ट्रेजरी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है. 4 जून को सुबह 6 बजे ट्रेजरी से काउंटिंग एजेंट के सामने मेजिस्ट्रेट, पुलिस फोर्स के साथ जीपीएस लगे वाहन में पोस्टल बैलेट कृषि बाजार समिति पहुंचाया जाएगा. धनबाद, झरिया व निरसा के लिए काउंटिंग ऑब्जर्वर के. थवसीलन, जबकि सिंदरी, बोकारो व चंदनकियारी के लिए काउंटिंग ऑब्जर्वर डीजे वसावा बनाए गए हैं. हर काउंटिंग टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर भी मौजूद रहेंगे. प्रत्येक राउंड की गिनती की इनकोर पर ऑनलाइन एंट्री की जाएगी. बैठक में आरओ सेल के नोडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, भाजपा के नरेन्द्र त्रिवेदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के अलावा अन्य उम्मीदवार मौजूद थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/heat-is-crying-in-jharkhand-mercury-crosses-40-degrees-in-17-districts/">झारखंड

में रुला रही गर्मी, 17 जिलों में पारा 40 डिग्री पार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही