Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रामनवमी पर पुख्‍ता सुरक्षा, झरिया पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :  रामनवमी पर पुलिस प्रशासन सख्‍त है. त्योहार को लेकर झरिया में पुख्‍ता व्‍यवस्‍था की गई है. झारिया थाना पुलिस ने शुक्रवार, 8 अप्रैल की शाम करीब छह बजे फ्लैग मार्च निकाला. इसमें थाना प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवान सामिल थे. फ्लैग मार्च थाना से निकलकर झरिया मेनरोड, सब्जी पट्टी होते हुए वापस थाना पंहुचा. फ्लैग मार्च ‍का मुख्‍य मकसद लोगों में सुरक्षा के प्रति विश्‍वास जगाना व रामनवमी गाइडलाइन के प्रति जागरूक करना था. झरिया थाना प्रभारी पंकज झा ने अखाड़ा समितियों व लोगों से सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत रामनवमी जुलूस निकालने की अपील की. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. कहा कि जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=285441&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : रामनवमी में 7 जोनल दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी नियुक्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही