Search

 
 
 

धनबाद : छात्र आजसू ने कुलपति पर लगाया तानाशाही का आरोप

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के कुलपति पर मनमानी व तानाशाही का आरोप लगाते हुए छात्र आजसू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष विशाल महतो के नेतृत्व में 25 जून को सिंदरी विधायक की पत्नी तारा देवी से मिलकर ज्ञापन सौंपा. सात सूत्री ज्ञापन में विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति का उल्लेख है. विशाल ने बताया कि विधायक की पत्नी ने आंदोलन का समर्थन करते हुए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी विधायकों को ज्ञापन देकर उनका समर्थन प्राप्त किया जाएगा. इसके बाद विश्वविद्यालय का घेराव व रांची में राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. छात्र आजसू की मुख्य मांगो में छात्रों से वोकेशनल कोर्स के नाम पर वसूली बंद करने, अंगीभूत महाविद्यालयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने, जूलॉजी व बॉटनी विभाग का विलय वापस लेने, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के शुल्कों में वृद्धि वापास लेने आदि की मांग शामिल है. प्रतिनिधिमंडल में दिवाकर महतो, दिनेश दास, विक्की कुमार, अमित महतो, विवेक महतो, सचिन दास, रोहित महतो, आकाश दास आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही