Search

 
 
 

धनबाद : छात्र आजसू ने बाघमारा विधायक को सौंपा ज्ञापन

 

कुलपति के खिलाफ अभियान चला रहे हैं छात्र

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के कुलपति पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अपने अभियान के क्रम में छात्र आजसू के कार्यकर्ताओं ने 3 जुलाई को बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कुलपति डॉ. शुकदेव भोई पर विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स के नाम पर वसूली, अंगीभूत महाविद्यालयों से पीजी की पढ़ाई बंद करना, जूलॉजी एवं बॉटनी विभाग का विलय, विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों के शुल्कों में वृद्धि, स्नातकोत्तर में क्षेत्रीय भाषा की की पढ़ाई शुरू करने की बजाय उड़िया भाषा का शिक्षक बहाल करने का आरोप है. छात्र आजसू के विशाल ने बताया कि सभी विधायको को ज्ञापन देने के बाद विश्वविद्यालय का घेराव और उसके बाद  राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में विकास कुमार, दिवाकर महतो, दिनेश दास, विक्की कुमार, अमित महतो, विवेक महतो, सचिन दास, रोहित महतो, आकाश दास आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bike-thief-caught-in-snmmch-thrashed-fiercely/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच में बाइक चोर धराया, जमकर धुनाई  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही