Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : छात्र आजसू का झारखंड बंद सिंदरी व ग्रामीण इलाकों में असरदार

Dhanbad / Sindri : राज्य में 60/40 नियोजन नीति के विरोध में छत्रों के झारखंड बंद का धनबाद जिले के सिंदरी व ग्रामीण क्षेत्रों में असर दिखा. झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के दो दिवसीय बंद के दूसरे दिन 11 जून को करमाटांड़, बलियापुर, सिंदरी, तेतुलमारी, बाघमारा आदि क्षेत्रों में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की. सुबह से दर्जनों छात्रों ने पोस्टर-बैनर लेकर सड़क पर बैठ गए. इससे कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा. इस दौरान दुकानें बंद रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में स्थिति सामान्य रही. सैकड़ों की संख्या में छात्र सड़क पर उतरकर शक्ति नाथ महतो चौक को 5 घंटे जाम रखा. इससे राजगंज, तेतुलमारी, धनबाद और बाघमारा की ओर आने जाने वाली सभी गाड़ियां जाम में फंसी रही. इस मौके पर छात्र नेता अजीत महतो, राजा बाबू, रिजवान क्रांतिकारी, राजीव महतो, रंजीत कुमार, रूपलाल महतो, टुनटुन महतो, संतोष महतो, हरि महतो, गोविंद महतो, दुलाल, विक्रम, सौरभ महतो सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे.

 दुकानदारों ने सिंदरी एसडीपीओ का आवास घेरा

इधर, सिंदरी में बंद समर्थकों ने लाठी डंडे के बल पर शहरपुरा बाजार को बंद रखा. दुकानदारों ने इस बंद का विरोध करते हुए सिंदरी चेम्बर ऑफ कामर्स सचिव दीपक कुमार दीपू के नेतृत्व में सिंदरी एसडीपीओ के आवास का घेराव भी किया. कहा कि शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी थी, शनिवार को आन्दोलनकारियों ने बंद कराया और रविवार को फिर दुकानों को बंद कराना गलत है. मौके पर पहुँचे सिंदरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने दुकानदारों को आश्वासन देकर हटाया कि दुकानदारों को पुलिस सुरक्षा देगी और स्थिति को सामान्य रखा जाएगा. पुलिस बल सिंदरी बाजार पहुंचकर बंद समर्थकों को हटाने की कोशिश की परंतु बंद समर्थकों ने लाठी-डंडे के जोर पर पुलिस बल के सामने ही किसी दुकान को खुलने नहीं दिया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-service-good-governance-and-welfare-of-the-poor-under-pm-modis-rule-babulal/">

धनबाद : पीएम मोदी के शासन में सेवा, सुशासन व गरीबों के कल्याण का काम- बाबूलाल  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही