Search

 
 
 

धनबाद: स्कूल से छात्र नहाने के लिए पहुंच गया तालाब, डूबने से हो गई मौत

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा पांडेडीह स्थित बूढ़ा तालाब में डूब कर 13 वर्षीय छात्र शुभम कुमार की मौत हो गई. घटना 3 सितंबर शनिवार की दोपहर तीन बजे की है.  परिजनों ने बताया कि शुभम हर दिन की तरह आज भी स्कूल गया था. छुट्टी के बाद वह घर न आकर सीधे बूढा तालाब नहाने पहुच गया. नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया. पास से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो उसे तालाब से बाहर निकाला. उसे बीसीसीएल डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल छात्र पहुंचाया, जहां डाक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस अस्पताल पहुंची और छात्र के परिजन को सूचना दी. छात्र के माता पिता की मौत पहले ही हो चुकी है. बाघमारा थाना के एसआई सोनू गुप्ता ने कहा कि छात्र की तालाब में डूबने की सूचना मिली थी. स्थानीय लोग छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/children-of-dhanbad-public-school-showed-talent-in-science-exhibition/">धनबाद

पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाए हुनर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही