Search

 
 
 

धनबाद: स्वामी विवेकानंद स्कूल में स्टूडेंट लीड कान्फ्रेंस, बच्चों ने दिया मेधा का परिचय

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) चिरकुंडा सुंदरनगर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में 22 अक्टूबर को स्टूडेंट लीड कॉंफ्रेंस (छात्र नेतृत्व सम्मेलन ) का आयोजन किया गया. कॉंफ्रेंस में स्कूली बच्चों ने बढ-चढकर भाग लिया. छात्रों ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी आदि विषयों के महत्वपूर्ण बिंदुओ को चुने शब्दों में स्मार्ट टीवी, चार्ट पेपर और जीवंत मॉडल के जरिये प्रस्तुत किया. सभी कक्षाओं में बच्चों ने मिलकर मुख्य द्वार पर रंगोली बनाकर अभिभावकों का स्वागत किया. सभी कक्षा में बुलेटिन बोर्ड भी लगाया गया था, जिसमें दीपावली पर्व को प्रदर्शित किया गया. कॉन्फ्रेंस में अभिभावकों ने बच्चों द्वारा प्रदिर्शत विषयों की सराहना की. उन्होंने स्कूल प्रबंधन के प्रयास की भी सराहना की. कहा कि इससे बच्चों को भी सीखने का अवसर मिलता है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-chirkunda-municipal-council-started-preparations-for-cleaning-the-chhath-ghats/">धनबाद:

चिरकुंडा नगर परिषद ने शुरू की छठ घाटों की सफाई की तैयारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही