Search

 
 
 

धनबाद : 10वीं की परीक्षा देकर लौट रहा छात्र स्कूल बस से गिरा, मौत

 
Dhanbad : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में 4 मार्च की दोपहर स्कूल बस से गिरकर 10वीं के छात्र नवीन कुमार महतो की मौत हो गई. वह महर्षि मेंही विद्यापीठ, बलियापुर रोड का छात्र था. सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने धनबाद के विशनपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया. जानकारी के अनुसार, वह परीक्षा के बाद स्कूल बस से अपने घर लौट रहा था. वह बस के गेट पर खड़ा था, तभी असंतुलित होकर बस से नीचे गिर गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र नवीन कुमार महतो के चेहरे पर गंभीर चोट लगी थी. दुर्घटना के बाद उसे तुरंत एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. नवीन कुमार बोकारो का रहने वाला था. घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दी गई. इसके बाद उसके पिता शंकर महतो एसएनएमएमसीएच पहुंचे. बेटे का शव देखते ही उनके होश उड़ गए. रो-रोकर उनका बुरा हाल था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-snmmch-sweepers-on-strike-patients-upset-due-to-filth-in-wards/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच के सफाई कर्मी हड़ताल पर, वार्डों में गंदगी से मरीज परेशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही