Search

 
 
 

धनबाद: गुरुनानक कॉलेज पुस्तक मेला में हुआ छात्र व अभिभावकों का जुटान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गुरुनानक कॉलेज धनबाद में दो दिवसीय पुस्तक मेले का समापन 21 अगस्त को हो गया. कार्यक्रम के प्रथम सत्र में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी पहुंची. उन्होंने पुस्तक मेला के आयोजन को सार्थक एवं प्रासंगिक बताया. इस दौरान कॉलेज के क्रिएटिविटी डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत क्लासिकल नृत्य एवं गीत पेश किये. नेचर एजुकेटर एके सहाय ने पक्षियों एवं प्रकृति विषय पर डेमोंसट्रेशन शो का आयोजन किया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने कहा कि बच्चों एवं अभिभावकों की गहरी रुचि को देखते हुए जल्द ही बृहद पैमाने पर पुस्तक मेला का आयोजन किया जाएगा. मेले में भाग ले रहे ओरियंट ब्लैकस्वान पब्लिकेशन कोलकाता के सेल्स एग्जीक्यूटिव ललन कुमार मिश्रा ने कॉलेज के इस अनूठे प्रयास को प्रकाशकों के लिए सार्थक कदम बताया. मेले में नई दिल्ली से एस चांद पब्लिकेशन और भारती भवन पब्लिकेशन, पटना से राजकमल प्रकाशन, आगरा से शिक्षा सागर एवं कोलकाता से ओरियंट ब्लैकस्वान पब्लिकेशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इन प्रकाशकों के पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई. मेले में 2 दिन के अंदर 500 से अधिक विद्यार्थी एवं अभिभावकों ने भ्रमण किया एवं उपलब्ध पुस्तकों का लाभ उठाया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-parent-teacher-meeting-at-guru-nanak-college-exchange-of-ideas/">धनबाद:

गुरु नानक कॉलेज में अभिभावक शिक्षक मीटिंग, विचारों का हुआ आदान-प्रदान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही