Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नियोजन नीति के विरोध में छात्र-युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस

Topchachi : तोपचांची (Topchachi )  झारखंड नियोजन नीति 60-40 के विरोध में मंगलवार 18 अप्रैल को छात्रों-युवाओं ने मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस में दर्जनों विधार्थियों ने भाग लिया. मशाल जुलूस तोपचांची प्रखंड के हटिया मैदान से निकला और तोपचांची सुभाष चौक तक गया. जुलूस में शामिल युवाओं ने झारखंड सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी की . बता दें कि झारखंड नियोजन नीति 60-40 के विरोध में छात्र संगठनों का 72 घंटे का आंदोलन शुरू हो गया है. आंदोलन से जुड़े विशाल महतो ने कहा कि सरकार सही ढंग से स्थानीय नीति , नियोजन नीति बनानी चाहिए. वैकेंसी निकालने की भी जरूरत है. क्योंकि छात्र-छात्राओं की उम्र बढ़ती जा रही हैं. अगर समय पर सरकार सही निर्णय ले लेती तो आंदोलन करने की जरूरत नहीं होती. सरकार पहले स्थानीय नीति को परिभाषित करे, फिर नियोजन नीति बनाए. सरकार को 90-10 की नियोजन नीति बनानी चाहिए. उन्होंने एक दिन पहले रांची में छात्र पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की और कल झारखंड बंद करने का आह्वान किया. साथ ही जरूरी सेवाओं को बंदी से मुक्त रखने को कहा गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही