Search

 
 
 

धनबाद : यूजी नामांकन में छात्रों की दिलचस्पी नहीं, 10 हज़ार सीटें खाली

 

सीयूईटी में अच्छा स्कोर करने वाले विद्यार्थी ले रहे दूसरे राज्यों में नामांकन

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में यूजी की निर्धारित लगभग 32 हज़ार सीटों में से लगभग 30 प्रतिशत अब भी खाली है. तीन बार चांसलर पोर्टल खोलने के बावजूद भी सीटें नहीं भर रही हैं. ऐसे में विवि के एडमिशन सेल ने चौथी बार पोर्टल खोलकर आवेदन की अपील की है. लगभग 10 हज़ार सीटों के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगा गया है.

 सीयूईटी पास विद्यार्थियों का रुझान कम

सीयूईटी पास धनबाद व बोकारो के लगभग 3200 विद्यार्थियों ने बीबीएमकेयू में नामांकन के लिए आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 2000 ने नामांकन भी लिया. लेकिन सीयूईटी में अच्छे स्कोर के कारण दूसरे राज्य के अच्छे कॉलेजों में चयन होने पर लगभग 250 विद्यार्थियों ने बीबीएमकेयू के कॉलेजों में नामांकन नहीं कराया.

47000 विद्यार्थियों ने सीयूईटी में लिया था भाग

धनबाद व बोकारो के 47000 विद्यार्थियों ने सीयूईटी की परीक्षा में भाग लिया था. सीयूईटी में असफल विद्यार्थियों को भी बीबीएमकेयू ने चांसलर पोर्टल के माध्यम से नामांकन का मौका दिया था. बावजूद बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं.

 बड़ें कॉलेजों में कुछ विषयों की सीटें भरी

जिले के बड़े कॉलेजों में शुमार पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, जीएन कॉलेज, आरएस मोर कॉलेज, आरएसपी कॉलेज में कॉमर्स, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस छोड़ कर बाकी लगभग सभी विषयों की सीटें खाली हैं. हालांकि विवि ने अंगीभूत कॉलेजों में केवल वोकेशनल पेपर में आवेदन मंगवाए हैं. ऐसे में पांचवीं लिस्ट के विद्यार्थियों के नामांकन नहीं लेने की स्थिति में सीटें खाली रह जाएंगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही