Search

 
 
 

धनबाद: बीबीएमकेयू के नये परिसर पहुंचने में विद्यार्थियों के छूट रहे पसीने

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के भेलाटांड़ स्थित नए परिसर में पीजी के लगभग 20 विभाग शिफ्ट हो चुके हैं. विद्यार्थियों की कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं. लेकिन शहर से लगभग बाहर नये परिसर तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने की वजह से विद्यार्थियों के पसीने छूट हैं. विद्यार्थियों को निजी वाहन से विवि जाना पड़ रहा है. किराये के ऑटो या टोटो बुक करने पर परेशानी के साथ अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं.

75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

बता दें कि बीबीएमकेयू प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर रखी है. ऐसे में कक्षा में पहुंचना जरूरी है.   कुछ विद्यार्थी प्रतिदिन अतिरिक्त पैसा खर्च करने पर मजबूर हैं. लगभग 60 प्रतिशत विद्यार्थी कक्षा से अनुपस्थित रहते हैं.

  बायोमीट्रिक उपस्थिति का बनेगा सिस्टम

विवि प्रशासन के अनुसार नये परिसर में पीजी छात्रों की उपस्थिति के लिए बायोमीट्रिक एटेंडेंस सिस्टम लगेगा. यह सिस्टम एक माह में लग जाएगा. ही सभी छात्रों का बायोमीट्रिक रिकार्ड भी तैयार किया जाएगा. बायोमीट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी.

   बस सेवा शुरू करने की हो रही कवायद

दूसरी ओर विद्यार्थियों को नए कैंपस तक पहुंचने में सुविधा देने के लिए बस सेवा शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है. यह बस सेवा पॉलिटेक्निक स्थित विश्वविद्यालय के पुराने परिसर से नए परिसर के बीच शुरू की जा सकती है. हालांकि यह योजना अभी शुरुआती दौर में है. इसलिए बस सेवा शुरू होने तक विद्यार्थियों को नए कैंपस पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही