Search

 
 
 

धनबाद : विश्वविद्यालय पहुंचने में विद्यार्थिायों के छूट रहे पसीने, नहीं है बस की सुविधा

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के भेलाटांड़ स्थित कैंपस में पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. नए कैंपस तक आवागमन का सीधा रूट नहीं होने की वजह से विद्यार्थियों को किराए में अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. इस रूट में बस सुविधा भी नहीं है. वहीं, नए कैंपस में विवि की शिफ्टिंग के तीन महीने बाद विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन की नींद खुली है. प्रबंधन बस का संचालन कराने की तैयारी में जुट गया है. विश्वविद्यालय सूत्रों की मानें तो प्रबंधन कैंपस तक आवागमन के लिए नगर निगम से इस रूट में बस चलाने की अपील करेगा. इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. वहीं, कुलपति प्रो. शुकदेव भोई ने 24 जून को एक निजी कार्यक्रम में सांसद पशुपतिनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान छात्राओं के लिए बस उपलब्ध कराने का आग्रह किया था. इस पर सांसद ने उन्हें प्रस्ताव देने को कहा. साथ ही बताया कि वह सांसद मद से एसएसएलएनटी महिला कॉलेज को एयर कंडिशनर दे रहे हैं.

किराए पर खर्च करने पड़ रहे अधिक पैसे

विद्यार्थियों को स्टेशन से विश्वविद्यालय तक पहुंचने के लिए स्टेशन से कंबाइंड बिल्डिंग, वहां से मेमको मोड़ और मेमको मोड़ से विश्वविद्यालय तक तीन बार ऑटो बदलना पड़ता है. इसमें उन्हें 30 रुपए जाने और इतने आने में खर्च करने पड़ते हैं. स्टेशन से घर तक का किराया अलग से भरना पड़ता है. ऐसे में गरीब तबके के विद्यार्थियों को नए भवन तक पहुँचने में प्रतिमाह चार से पांच हज़ार रुपये खर्च करने पड़ते हैं. इसमें सबसे ज्यादा परेशानी छात्राओं को हो रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-ran-away-with-copper-coil-after-damaging-the-transformer-in-west-modidih/">धनबाद

: वेस्ट मोदीडीह में ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त कर तांबे का क्वायल ले भागे चोर [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही