Search

 
 
 

धनबाद : विद्यालय की अमूल्य संपत्ति होते हैं विद्यार्थी - प्रमोद झा

 
एग्यारकुंड मध्य विद्यालय में आठवीं पास हुए बच्चों को दी गई विदाई Maithon : एग्यारकुंड मध्य विद्यालय में 24 जून शनिवार को कक्षा आठ की परीक्षा में पास हुए 59 छात्रों को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई. मौके पर विद्यालय परिवार ने छात्रों को विद्यालय स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं अंक पत्रक देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह में प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थी विद्यालय की अमूल्य संपत्ति होते हैं। उनके होने से ही विद्यालय का अस्तित्व होता है. उन्होंने कहा कि बहुत असफलताएं देखने को मिलेंगी,  लेकिन आपको सभी कठिनाइयों का सामना बड़ी ही कुशलता के साथ करना है. मौके पर शिक्षक विधानमंडल, कुमारी सोना दास, प्रमोद राव, पंपी खान सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण एवं अभिभावक मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-nsui-delegation-submitted-memorandum-to-the-principal/">धनबाद

: एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही