Search

 
 
 

धनबाद : छात्रों ने विवि से पूछा- एक्सटर्नल में अच्छे अंक तो इंटर्नल में कम कैसे !

 
Dhanbad : बीएमकेयू धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-commits-suicide-by-hanging-in-khairkabad-gondudih/">

(Dhanbad) के पीजी कॉमर्स व मासकॉम डिपार्टमेंट के विद्यार्थि‍यों ने विवि की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. दोनों विभागों के छात्रों ने 7 जुलाई को डीएसडब्ल्यू डॉ. देवयानी विश्वास व परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन कुमार वर्णवाल से मिलकर आंतरिक परीक्षा के अंक में गड़बड़ी को लेकर सवाल किया. कहा कि दर्जनों ऐसे विद्यार्थी हैं जिनका लिखित परीक्षा (एक्सटर्नल) में अच्छा अंक है, जबकि इंटर्नल में कम अंक मिले हैं. उन्होंने पूछा की ऐसा कैसे हो सकता है कि मेधावी छात्र का इंटर्नल में अंक कम आए. छात्र अमन अभिषेक ने कहा कि मास कम्युनिकेशन विभाग में सिर्फ एक बार आंतरिक परीक्षा हुई. वह भी एक ही दिन दो पेपर की परीक्षा ली गई. यह कहां तक उचित है. आंतरिक परीक्षा में जो मार्क्स मिले हैं उससे सारे छात्र-छात्राओं को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. जो स्टूडेंट एक्सटर्नल में फेल हैं उन्हें इंटर्नल में अच्छे अंक मिले हैं, इसकी जांच होनी चाहिए. छात्रों का आरोप है कि शिकायत के लिए जब मास कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष डॉ. मंतोष पांडे से मिलने या बात करने की कोशिश की, तो वे नहीं मिले. यहां तक कि फोन भी नहीं उठाया. जब छात्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी तब वे संकाय अध्यक्ष के ऑफिस में मिलने के लिए तैयार हुए.

परिचितों को मिलते हैं अधिक अंक

विरोध करने पहुंचे विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि मासकॉम डिपार्टमेंट में अधिकारियों के परिचत स्‍टूडेंट्स को अच्छे अंक मिलते हैं. उन्‍हें  डिपार्टमेंट की ओर से सारी सुविधा भी मिलती हैं. इससे पहले भी एक छात्र ने शिकायत की थी, लेकिन विश्वविद्यालय ने आज तक कार्रवाई नहीं की है. विरोध करने वालों में अमन अभिषेक के अलावा सुधांशु गुप्ता, सोनू गांधी, अनायत अफजाल, सोहेल खान, बिट्टू, बलवंत, नवाजिश आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-pickup-van-hit-bike-rider-dragged-one-hundred-meters-one-dead/">

धनबाद: पिकअप वैन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, सौ मीटर घसीटा, एक की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही