Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जेईई एडवांस की परीक्षा में मैथ के सवालों से चकराए स्टूडेंट्स

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : देश के आईआईटी कॉलेजों में नामांकन के लिए जेईई एडवांस की परीक्षा 28 अगस्त को हुई. इसके लिए धनबाद में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. मेमको मोड़ स्थित इयॉन डिजिटल में 700 परीक्षार्थियों में से 691 ने, जबकि पर्थ डिजिटल में 225 में से 220 परीक्षर्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षार्थियों ने बताया कि मैथ के प्रश्न काफी कठिन व टाइम टेकिंग थे. इसके साथ ही केमेस्ट्री में इन-ऑर्गनिक पार्ट के प्रश्न थोड़े कठिन थे. जबकि फिजिक्स व ऑर्गेनिक केमेस्ट्री के सवाल एवरेज थे.

गेट पर ही उतरवा लिए घड़ी, लॉकेट-ताबीज

दोनों परीक्षा पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच हुई. स्मार्ट वॉच, ज्वेलरी, ताबीज, लॉकेट आदि उतरवा कर गेट पर रखवा दिया गया. इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया. परीक्षार्थियों को हाफ शर्ट पहन कर आने की हिदायत एडमिट कार्ड में ही दे दी गई थी. दोनों सेंटर पर परीक्षा की निगरानी आईआईटी-आईएसएम के शिक्षक व कर्मी कर रहे थे. परीक्षा शांतिपूर्ण रही. पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर 2.30 से शाम 5.30 तक ली गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-practiced-pranayama-sudarshan-kriya/">धनबाद

: लोगों ने प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया का किया अभ्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही