Search

धनबाद : जेईई एडवांस परीक्षा में मैथ्स के सवालों से चकराए स्टूडेंट्स

Dhanbad : देश के आईआईटी कॉलेजों में नामांकन के जेईई एडवांस की परीक्षा 4 जून को ली गई थी. धनबाद जिले में 3 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गई. ईऑन डिजिटल मेमको मोड़, पर्थ डिजिटल कोला कुसुमा और केके पॉलिटेक्निक गोविंदपुर में परीक्षा शांतिपूर्ण रही. तीनों केंद्रों पर लगभग 900 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. पहली पाली में पेपर 1 की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक, जबकि पेपर 2 की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक हुई. इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाले प्रमुख संस्थान गोल के निदेशक संजय आनंद ने बताया कि पेपर वन में फिजिक्स ठीक था, जबकि केमिस्ट्री का पेपर थोड़ा आसान था. लेकिन मैथ्स के सवालों ने विद्यार्थियों को थोड़ा उलझाया. प्रोविजनल आंसर की 11 जून को जारी होगी. विद्यार्थी 11 से 12 जून तक आंसर की पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट 18 जून को जारी किया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-information-about-rights-of-children-given-in-vlcpc-camp/">धनबाद

: वीएलसीपीसी के कैंप में दी गई बच्चों के अधिकार की जानकारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp