Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में बेहतर करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत

Katras : सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 20 मार्च को घोषित किया गया. कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र के साथ मोमेंटो व पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इससे पहले मुख्य अतिथि आरएसएस के धनबाद  जिला संघचालक विशु रवानी, विद्यालय कार्यकारिणी के सदस्य उत्तम गयाली, प्राचार्य सुनील कुमार सिंह व उप प्राचार्य दुर्गेश नंदन सिन्हा ने संयुक्त रूप से समारोह की शुरुआत की. परीक्षा प्रभारी कमलेंदु नारायण चंद्र ने प्रत्येक कक्षा के सेक्शन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम की घोषणा की. ऐसे छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने 3, 4 व 5 विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल किया है. अधिकतम उपस्थिति के लिए विद्यालय के आचार्य कमलेंदु नारायण चंद्र को सम्मानित किया गया. प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि यह आपकी साल भर की मेहनत का परिणाम है. यदि मन लगाकर पूरे साल पढ़ाई करेंगे, तो अच्छे अंक से जरूर उत्तीर्ण होंगे. मंच संचल विद्यालय की वरिष्ठ आचार्य निशा तिवारी ने किया. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-coal-depot-in-matari-of-topchanchi-police-station-police-silent/">धनबाद:

तोपचांची थाना के मतारी में अवैध कोयला डिपो, पुलिस मौन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही