Search

 
 
 

धनबाद: कैरम व ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

 

सरस्वती विद्या मंदिर भूली में प्राचार्य ने दिया मेडल व प्रशस्ति पत्र

Bhuli : सरस्वती विद्या मंदिर भूली में सोमवार 24 जुलाई को लातेहार में कैरम एवं सिवान में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. छात्रों को विद्यालय के प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह ने मेडल व प्रशस्ति पत्र सौंपा. छात्र आकाश कुमार, ईशान राणा, प्रेम कुमार एवम मिन्हाज अंसारी ने विद्या भारती द्वारा 20-21 जुलाई को लातेहार में आयोजित क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता के तरुण वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं 21-22 जुलाई को सिवान में विद्या भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रेम, निखिल तथा कोयल ने प्रथम स्थान  उपेंद्र, मंथन एवम स्नेहिल ने द्वितीय स्थान एवम अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक अखिलेश सिंह ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही