Search

धनबाद : छात्र-वैज्ञानिक कनेक्ट में विद्यार्थियों ने सीखी विज्ञान की बारीकियां

Dhanbad : सीएसआईआर-सिंफर ने छात्र-वैज्ञानिक कनेक्ट कार्यक्रम जिज्ञासा के अंतर्गत  17 मार्च को धनबाद (Dhanbad) जिले के बलियापुर स्थित शिशु विद्या मंदिर में शिविर लगाया. सिंफर के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को कॉइन बैटरी एक्सपेरिमेंट के माध्यम से एलईडी बल्ब को जलाकर दिखाया. इससे विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति उत्सुकता दिखी. वैज्ञानिक गौतम कुमार ने स्कूल के प्राचार्य को साइंस किट, अमेजिंग शॉप मेकिंग लैब किट और इनसाइक्लोपीडिया ऑफ स्पेस भेंट किया. स्कूल के बच्चों को साइंस किट और अमेजिंग शॉप मेकिंग लैब किट के प्रयोग के बारे में भी बताया. संस्थान के मुख्य वैज्ञानिक दिलीप कुंभकर और जिज्ञासा कार्यक्रम की नोडल पदाधिकारी डॉ. पल्लवी दास ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर सिंफर की नूनीवाला और सविता राय के अलावा शिशु विद्या मंदिर, बलियापुर के 40 विद्यार्थी व 7 शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-made-aware-about-prime-ministers-security-and-jeevan-jyoti-insurance-scheme/">धनबाद

: ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा व जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रति किया जागरूक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp