Search

धनबाद : बीएसके कॉलेज मैथन के विद्यार्थियों ने ली मतदान करने की शपथ

Maithon : बीएसके कॉलेज मैथन में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र/छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई. इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राएं जो इस बार नये वोटर बने हैं, उन्हें ईवीएम में कैसे मतदान करना है, इसके बारे में बताया गया. इसके बाद सभी को वोट करने की शपथ दिलाई गई. एनएसएस यूनिट के समन्वयक सुमित खलखो ने विद्यार्थियों को अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक करने की  अपील की. मौके पर प्रो. महावीर दास, सुप्रिया सोनाली डांग, जीतेन्द्र कुमार सिंह, अमित कुमार शर्मा, जगरनाथ सोरेन आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-vehicle-in-amalabad/">बोकारो

: अमलाबाद में वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp