Search

 
 
 

धनबाद : गोल संस्थान के विद्यार्थियों ने देखी चंद्रयान की लैंडिंग

 

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच व दृष्टिकोण पैदा करने को लेकर किया गया था आयोजन

Dhanbad : विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और दृष्टिकोण विकसित करने के लिए गोल एजुकेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा हॉस्टल के सभी विद्यार्थियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में चंद्रयान की लैंडिंग दिखाई गई. इस दौरान संस्थान के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 की क्षमताओं से अवगत कराया. संस्थान के विद्यार्थियों ने प्रबंध निदेशक विपिन सिंह और गोल धनबाद के केंद्र निदेशक संजय आनंद के साथ चंद्रयान लैंडिंग को दिखा. विपिन सिंह ने कहा कि विद्यार्थी कभी हार ना मानें अपनी असफलताओं से सीखें, क्योंकि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है. गोल धनबाद के केंद्र निदेशक संजय आनंद ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलताओं ने हमें सिखाया है कि नाकामयाबी को कामयाबी में कैसे बदला जा सकता है और सीमित संसाधन में सफलता कैसे हासिल की जा सकती है. इस अवसर पर विनोद सर, वर्मा सर, पियूष कमल, दीपक कुमार, भारती सिंह, अरुण कुमार, सुनील कुमार, पूजा कुमारी, उमेश कुमार, दिलीप कुमार, बंटी, वसीम, लखन आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही