Search

 
 
 

धनबाद: गुरुनानक कॉलेज के छात्रों को सौर ऊर्जा के बारे में किया गया जागरूक

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad)  गुरु नानक कॉलेज के रोटरेक्ट क्लब की तरफ से रविवार 24 जुलाई को रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांजिशन पर सेमिनार का आयोजन किया गया. प्रमुख वक्ता प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी (आईआईटी बॉम्बे) थे, जो अपनी टीम के साथ पिछले तीन दिन से धनबाद में हैं. सेमिनार गुरू नानक कॉलेज के रुसा सेमिनार हॉल में हुआ. सेमिनार में विद्यार्थियों को बताया गया कि ऊर्जा स्वराज यात्रा 578 दिन से चल रही है, जो 16 राज्यो से होते हुए लगभग 25000 किमी की दूरी तय कर 46000 लोगों तक पहुंची. पर्यावरण में अस्थिरता की जानकारी दी गई. प्रो चेतन सिंह सोलंकी ने विद्यार्थियों को धरती के बढ़ रहे तापमान के बारे में अवगत कराया और रोकने के लिए उपाय भी बताए. सेमिनार में मौजूद सभी लोगों ने एनर्जी को बचाने के के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया. विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में  गुरु नानक कॉलेज के, प्रेसिडेंट आर एस चहल, सेक्रेटरी डी एस ग्रेवाल, प्राचार्य डॉ.संजय प्रसाद डॉ रंजना दास, बीसीए, कंप्यूटर विभाग की को-ऑर्डिनेटर व रॉटरेक्ट क्लब की मॉडरेटर प्रोफ़ेसर पुष्पा तिवारी, प्रोफेसर अमरजीत सिंह, प्रोफेसर संजय सिन्हा, प्रो संतोष कुमार, प्रो दीपक कुमार, प्रो डॉक्टर मीना मालखंडे, प्रो दलजीत, ,डॉ  वर्षा सिंह,  प्रो चिरंजीत ,प्रो पीयूष,  प्रो स्नेहल, प्रो साधना, प्रो साधन अनुराधा, लाइब्रेरियन नुसरत परवीन आदि मौजूद थे. उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ संजय प्रसाद ने स्वागत भाषण से किया. बीसीए को-र्डिनेटर प्रोफेसर पुष्पा तिवारी ने विषय की जानकारी दी. कार्यक्रम में कॉलेज के सभी विभाग के 120 बच्चों ने हिस्सा लिया. प्रोफेसर दीपक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. गुरु नानक कॉलेज के प्रेसिडेंट आर एस चहल, सेक्रेटरी डी एस ग्रेवाल, प्राचार्य डॉ.संजय प्रसाद द्वारा प्रोफ़ेसर चेतन सिंह सोलंकी को शॉल, मेमोरेंडम एवं कॉलेज मैगजीन देकर सम्मानित किया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hadi-caste-social-reform-committee-honored-51-students/">धनबाद

हाड़ी जाति समाज सुधार समिति ने 51 छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही