Search

 
 
 

धनबाद : झरिया विहार के छात्रों ने किया आईआईटी आईएसएम का भ्रमण

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बेलगड़िया टाउनशिप झरिया विहार कॉलोनी के 11वीं और 12वीं कक्षा के साइंस के छात्रों ने शनिवार 27 अगस्त को एक्सपोजर विजिट के तहत आईआईटी आईएसएम का भ्रमण किया. इस विजिट में कुल 19 छात्र शामिल थे. सभी ने आईआईटी के तकनीकी पहलुओं के बारे में जाना. छात्रों ने संस्थान की प्रयोगशालाओं, विभिन्न तरह की मशीनरी, उसके उपयोग आदि देखे. हाइड्रो पावर, थर्मल पावर और ऑटोमोबाइल मशीनरी से भी अवगत हुए.  प्रयोगशालाओं में उपकरणों और मशीनरी और मशीन के लाइव प्रदर्शन को देखकर सभी छात्र अभिभूत हो गए. उनके लिए यह जीवन का अद्भुत व अविस्मरणीय अनुभव था. यह कार्यक्रम सीएसआर के तहत सेंटर फॉर सोशल मिशन संस्था के सहयोग से झरिया पुनर्वास और विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) द्वारा आयोजित किया गया था. मौके पर जेआरडीए के परियोजना प्रबंधक, आईईसी व मीडिया देवाशीष बिस्वास, आईआईटी आईएसएम के प्रो. संजीव आनंद साहू, प्रमुख (सीएसएम), प्रो. सत्यब्रत साहू, आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-more-than-two-thousand-villagers-accused-in-the-case-of-riots-and-clashes-with-the-police-in-shaharpura/">धनबाद:

शहरपुरा में उपद्रव व पुलिस से झड़प मामले में दो हजार से अधिक ग्रामीण आरोपी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही