Search

 
 
 

धनबाद : लाइफ साइंस के छात्रों ने एसएनएमएमसीएच में ली विश्लेषक मशीन व तकनीक की जानकारी

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के लाइफ साइंस विभाग के विद्यार्थियों का दो दिवसीय एसएनएमएमसीएच दौरा समाप्त हो गया. विद्यार्थियों ने पैथोलॉजी माइक्रोबायोलॉजी और क्लीनिकल ​​विभाग का दौरा किया, जहां उन्हें खुद ही हेमटोलॉजिकल प्रयोग करने का अवसर मिला. वहां मौजूद टेक्नीशियन द्वारा विद्यार्थियों को संपूर्ण रक्त विश्लेषक, रक्त कोशिका गणना, एलिसा और आरटी-पीसीआर आदि का प्रदर्शन कर इन जांचों के विषय में बताया गया. छात्रों को स्वचालित विश्लेषक मशीन और कई अन्य तकनीक से अवगत कराया गया. दौरे में एमएससी सेमेस्टर थ्री के 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया. इनमें सेमेस्टर थ्री की वंदना यादव और बरनाली पॉल को देश के प्रमुख सरकारी संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल नोएडा में छह सप्ताह की इंटर्नशिप के लिए चुना गया था. लाइफ साइंस की को-ऑर्डिनेटर डॉ नबिता गुप्ता ने इस दौरे के लिए कॉलेज के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, पैथोलॉजी, रिसोर्स पर्सन और तकनीशियनों को धन्यवाद दिया और बताया कि 3000 विद्यार्थियों में से केवल 13 का चयन किया गया था. उन्होंने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-deputy-commissioner-instructed-the-circle-officers-to-free-the-government-land-from-encroachment/">धनबाद:

 उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों को दिया सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही