Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हिंदू नववर्ष पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी

Katras/Baghmara : कतरास व बाघमारा में चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 22 मार्च को हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2080) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सरस्वती विद्या मंदिर बाघमारा व सिनीडीह के विद्यार्थियों ने सुबह में प्रभातफेरी निकाली. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा से निकली प्रभातफेरी में शामिल छात्र-छात्राएं व शिक्षकों ने पूरे बाघमारा क्षेत्र का पथ संचलन किया. प्रभातफेरी में झांकी आकर्षण का केंद्र रही. प्राचार्य संतोष कुमार झा ने कहा की भारतीय संस्कृति व कालगणना विश्व में सबसे प्राचीन है. जगतपिता ब्रह्माजी ने इसी दिन सृष्टि का  निर्माण किया था. सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन विक्रमी संवत का शुभारंभ किया था. सम्राट युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी इसी दिन हुआ था. कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष माधव सिंह, सचिव विनय कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, विभाग प्रमुख विवेक नयन पाण्डेय व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में हुआ रामचरित मानस पाठ

[caption id="attachment_586839" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/nav-verse-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> प्रभातफेरी में शामिल शिशु विद्या मंदिर सिनीडीह के बच्चे[/caption] सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के छात्र-छात्राओं ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव पर मुराईडीह कॉलोनी में जयकारे के साथ प्रभातफेरी निकाली. इस अवसर पर विद्यालय में रामचरित मानस पाठ हुआ. विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता व गीत-संगीत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौक़े पर प्राचार्य सुनील कुमार सिंह, उप-प्राचार्य दुर्गेश नंदन सिन्हा, पूर्व आचार्य रमाशंकर राय, सदस्य उत्तम गयाली समेत सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे.

कतरास नगर आरएसएस का चैतूडीह मैदान में हुआ कार्यक्रम

[caption id="attachment_586843" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/rss-300x142.jpeg"

alt="" width="300" height="142" /> चैतूडीह मैदान में आरएसएस के कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवक व अन्य[/caption] हिंदू नववर्ष के मौक़े पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कतरास नगर की ओर से चैतूडीह पानी टंकी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल नववर्ष की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में कतरास नगर सरसंघ प्रमुख सुशील चौधरी, नकुल चन्द्र, सुनील कुमार, महेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार, रामवृत्त प्रसाद, धर्मेन्द्र प्रसाद, पिंटू कुमार, आनंद, मुरारी आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-sdm-raids-kalyani-enterprises-coal-depot/">

धनबाद:  एसडीएम ने कल्याणी इंटरप्राइजेज कोल डिपो में की छापेमारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही