Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सशिवि मंदिर बाघमारा के विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

Advertisement
Advertisement
गणित विज्ञान मेला में 430 विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के साथ लिया हिस्सा
Katras : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में शनिवार 23 सितंबर को गणित-विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति, बीसीसीएल ब्लॉक 2 के एरिया मैनेजर प्रभाष चौधरी, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष माधव सिंह, सचिव विनय कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्रदर्शनी में शिशु, बाल, किशोर व तरुण वर्ग के 430 विद्यार्थियों ने गणित, विज्ञान, कंप्यूटर व वाणिज्य में विभिन्न विषयों को लेकर प्रयोग व प्रदर्शनी प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया. [caption id="attachment_766008" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/VIGYAN-MELA-3-272x123.jpg"

alt="" width="272" height="123" /> प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि[/caption] प्राचार्य संतोष कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थियों को प्राचीन व आधुनिक उपलब्धियों से अवगत कराते हुए क्रिया-आधारित अध्ययन, अवलोकन व वैज्ञानिक नवाचार को विकसित करने में यह मेला सहायक सिद्ध होगा. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी प्रांत स्तर पर 27 से 29 सितंबर तक हजारीबाग में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-ajsu-supremo-sudesh-mahato-stayed-in-sindri-while-going-to-binod-dham/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बिनोद धाम जाने के क्रम में सिंदरी में रुके आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही