Search

 
 
 

धनबाद: सविमं भूली के छात्रों ने क्षेत्रीय जूडो प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

बारह गोल्ड व चार रजत पदक जीते, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

Bhuli:  विद्या भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय जूडो प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर भूली के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. छात्रों ने बारह गोल्ड एवं चार रजत पदक जीते हैं. यह प्रतियोगिता राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में 15 एवं 16 जुलाई को हुई. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र जूडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष सुरेंद्र भूषण, सचिव डॉ एस.के.एल दास, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह, खेल शिक्षक अखिलेश सिंह सहित पूरे विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही