Search

 
 
 

धनबाद: सविमं भूली के छात्रों ने किया आई आई टी आईएसएम का भ्रमण

 
Bhuli: माइनिंग में कैरियर के उद्देश्य से आई आई टी (आईएसएम ) धनबाद  के आमंत्रण पर बुधवार 28 जून को सरस्वती विद्या मंदिर भूली के कक्षा दशम से द्वादश के छात्रों ने आई आई टी (आई एसएम) का भ्रमण किया. छात्रों ने संस्थान के माइन सर्वेइंग, ऑक्यूपेशनल हेल्थ, सेफ्टी एर्गोनॉमिक्स विभाग के लैब, म्यूजियम आदि को देखा. संस्थान के प्रिंसिपल इन्वेस्टीगेटर प्रो आर एम भट्टाचार्या, टेक्निकल ऑफिसर डॉ सुनील कुमार व प्रोजेक्ट इन्वेस्टीगेटर प्रो पार्थ सारथी पॉल से छात्रों ने विभिन्न विभागों के उपकरणों व कार्यप्रणाली की जानकारी दी. छात्रों ने बताया कि आई आई टी का भ्रमण काफी रोचक व ज्ञानवर्द्धक रहा. वहां का म्यूजियम उन्हें काफी अच्छा लगा, जहां उन्होंने फॉसिल्स, विभिन्न प्रकार के रॉकस, जेम रॉकस, विभिन्न प्रकार के कोल को देखा तथा उसकी जानकारी ली. छात्रों के साथ विद्यालय के प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह, आचार्य संतोष गुप्ता एवम मनोज ठाकुर मौजूद थे. प्राचार्य ने संस्थान को इस विशेष आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही