Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:सीबीएसई दशम की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Mahuda: किरण मोंटेसरी चिल्ड्रेन स्कूल तेलमच्चो में बुधवार 17 मई को एक समारोह में सीबीएसई दशम की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक भागीरथ प्रसाद महतो ने सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल दिया. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी ने पहली सीढ़ी पार कर ली है. भविष्य में आगे बढ़ने के लिए और भी मेहनत करने की जरूरतहै. इसके लिए कठिन परिश्रम करना होगा. उच्च पदों पर पहुंचने के लिए अब प्रतियोगिताएं होने लगी हैं. इसलिए खेलकूद से ज्यादा पढ़ाई करना जरूरी है. बिना परिश्रम के कुछ नहीं प्राप्त कर सकते. कड़ी मेहनत कीजिए और उच्च पदों पर आसीन होकर देश के सम्मान में चार चांद लगाइये. उन्होने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह में विद्यालय के टॉप पांच विद्यार्थी अभिषेक कुमार महतो, आलोक कुमार, राहुल कुमार, जिया कुमारी एवं श्रद्धा कुमारी को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह का संचालन प्रधानाचार्य सत्यनारायण मोदक ने किया. समारोह को सफल बनाने में शिक्षक दिनेश कुमार महतो, ठाकुर महतो, विट्टु कुमार, शिक्षिका इंदु कुमारी, श्वेता कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही