Search

 
 
 

धनबाद : गोल टैलेंट सर्च एग्जाम में चयनित विद्यार्थी होंगे सम्मानित

 

अच्छी रैंक वालों को स्कॉलरशिप, लैपटॉप, टैब मिलेगा

Dhanbad : विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाला धनबाद जिले का अग्रणी कोचिंग संस्थान गोल एजुकेशनल सर्विस लिमिटेड ने पिछले दिनों गोल टैलेंट सर्च एग्जाम का आयोजन किया था. एग्जाम में चयनित विद्यार्थियों को 6 जनवरी को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा. यह जानकारी संस्थान के धनबाद सेंटर डायरेक्टर संजय आनंद ने दी. उन्होंने बताया कि समारोह का आयोजन न्यू टाउन हॉल में किया जाएगा. चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप मेडल व सर्टिफिकेट दिया जाएगा. अच्छी रैंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैब व बैग समेत अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे. संजय आनंद ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म देना है, ताकि विद्यार्थियों की राह आसान बन सके. सम्मान समारोह के दौरान गोल संस्थान के एक्सपर्ट विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स भी देंगे. टैलेंट सर्च में अच्छी रैंक लाने वाले विद्यार्थियों को संस्थान में नामांकन लेने पर स्कॉलरशिप भी दी जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/former-dhanbad-ssp-sanjeev-kumar-was-the-leader-of-coal-thieves-dhullu-mahato/">धनबाद

के पूर्व एसएसपी संजीव कुमार थे कोयला चोरों के सरदार :  ढुल्लू महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही