Search

 
 
 

धनबाद : एनसीसी व स्पोर्ट्स में सक्रिय भागीदारी निभाएं छात्र : प्राचार्य

 

जीएन कॉलेज में अभिभावक-शिक्षक मिलन समारोह

Dhanbad : गुरुनानक कॉलेज धनबाद में अर्थशास्त्र विभाग एवं राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा अभिभावक-शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन भुदा परिसर में किया गया. अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं और आधारभूत संरचना से परिचित कराया. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे उपस्थिति के साथ एनएसएस, एनसीसी, स्पोर्ट्स, कॉलेज लाइब्रेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें. समारोह को भुदा कैंपस के इंचार्ज प्रोफेसर अमरजीत सिंह, अर्थशास्त्र विभाग की अध्यापिका प्रो साधना सिंह, प्रो सरिता कुमारी, प्रो सुचित्रा, राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मीना मालखंडी ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीता ओझा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो विशेश्वरी भट्टाचार्य, प्रो नमिता कुमारी, प्रो सिमरन छाबड़ा की अहम भूमिका रही. इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो दीपक कुमार, प्रो दलजीत सिंह, प्रो सोनू प्रसाद यादव, पुस्तकालयाध्यक्ष नुसरत प्रवीण, शिक्षक कर्मी नरेंद्र सिंह, सरबजीत सिंह, रंजीत मिश्रा मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही