Search

 
 
 

धनबाद : सेमेस्टर-6 में फार्म भरने देने की मांग को लेकर धरना पर बैठे छात्र

 
एनएसयूआई के अनुरोध पर कुलपति ने छात्र हित में कदम उठाने का दिया आश्वासन Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में बीए सेमेस्टर-1,2 एवं 3 (सत्र 2019-22 और 2020-23) में नामांकित फेल और प्रमोटेड विद्यार्थियों को सेमेस्टर-6 में फॉर्म नहीं भरने दिया जा रहा है. इस वजह से कई छात्र-छात्रा परेशान हैं. एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने 31 जुलाई को पुराना पॉलेटिक्निक रोड स्थित बीबीएमकेयू के पुराना कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर सेमेस्टर-6 में फॉर्म भरने देने की मांग की. धरना पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ कई छात्र-छात्रा शामिल हुए. एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी ने कहा कि फॉर्म नहीं भरने दिए जाने से छात्र-छात्रा परेशान हैं. इस बाबत एनएसयूआई ने सेमेस्टर-6 में फॉर्म भरने देने की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन से की है. परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मार्क सीट में एनसीएल लिख दिया जाए. एनएसयूआई की मांग पर बीबीएमकेयू के परीक्षा नियंत्रक सुमन कुमार वर्णवाल ने तत्काल विश्वविद्यालय के कुलपति से मोबाइल पर बात की. कुलपति ने छात्र हित में कदम उठाने का आश्वासन दिया. कुलपति के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया. धरना देने वालों में एनएसयूआई के रोहित पाठक, राजरंजन सिंह, ऋतिक चटर्जी, मोइन अंसारी, मोहित कुमार, आय़ुष सिंह समेत विद्यार्थीगण शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-mla-purnima-neeraj-singh-asked-questions-related-to-disaster-management-department/">धनबाद:

विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने पूछे आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े सवाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही