Search

 
 
 

धनबाद: विद्यार्थी "स्वराज एनर्जी पोर्टल" के आईडी पर लॉगिन कर प्रेरणा लें : सोलंकी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  सोलर मैन ऑफ इंडिया के नाम से विख्यात आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी ने अपनी एनर्जी स्वराज यात्रा के अभियान में शनिवार 23 जुलाई को राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण के प्रति हमें सचेत होकर आगे बढ़ना चाहिए. कहा कि अधिक-से-अधिक सौर ऊर्जा का उपयोग मनुष्य एवं प्रकृति के लिए वरदान है. उन्होंने देश को सौ प्रतिशत सौर ऊर्जा की तरफ ले जाने का संकल्प लेने को कहा. उन्होंने विद्यार्थियों को "स्वराज एनर्जी पोर्टल" के आईडी पर लॉगिन कर उससे प्रेरणा लेते हुए टीम लीडर के तौर पर कार्य करने को कहा. प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सवाल पूछे. विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने अतिथि परिचय कराने के क्रम में निःस्वार्थ भाव से सौ प्रतिशत सौर ऊर्जा बनाने और उपयोग करने का प्रण लिया. कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव संजीव अग्रवाल, समिति सदस्य राजेश रिटोलिया, रोटरी क्लब धनबाद के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, रोटरी क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष सतीश सिंह एवं सचिव राहुल गोयल के अलावा उप प्राचार्या उमा मिश्रा एवं मनोज कुमार समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही