Search

धनबाद : जी-20 के संदेशों के साथ छात्र-छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली

Maithon :  केंद्रीय विद्यालय मैथन के छात्र- छात्राओं ने जी-20 के संदेशों के साथ छह जून मंगलवार को साइकिल रैली निकाली, जो मैथन मेनगेट एरिया से डैम तक गई. रैली में जी-20 देशों के झंडे लिए बच्चे वसुधैव कुटुंबकम की नारेबाजी कर रहे थे. विद्यालय के प्राचार्य नवेंदु परासर ने कहा कि जी-20 देशों की बैठक को लेकर भारत व अन्य देशों के झंडे और भारत की संस्कृति व पहचान वसुधैव कुटुंबकम के नारों के साथ रैली निकाली गई, ताकि हर भारतीय को इसकी जानकारी मिल सके. इस अवसर पर शिक्षिका अंबालिका कुमारी समेत अनिरुद्ध पाठक, तलत अहमद, विजय कुमार, इंद्रेश चौधरी, विकास गुप्ता आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp