Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू में बीएड सेमेस्टर लेट चलने के खिलाफ विद्यार्थियों का हंगामा

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-after-kidnapping-minor-girl-accused-of-rape-convicted/">(Dhanbad)

में बीएड कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सेशन लेट चलने सहित अन्य समस्याओं के विरोध में 20 सितंबर को विवि मुख्यालय में जमकर हंगामा किया. विवि प्रशासन पर समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया. कुलपति, प्रतिकुलपति व अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान जल्द करने की मांग की. कहा कि जब से बीबीएमकेयू की स्थापना हुई है विद्यार्थियों परेशानियां घटने की बजाय बढ़ती जा रही हैं. उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है. छात्रों ने कहा कि दूसरे विवि में सेमेस्टर चार यानी की अंतिम परीक्षा की तैयारी चल रही है, जबकि बीबीएमकेयू में अभी थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है. ऐसे में सत्र 2020-22 के छात्र पीजीटी शिक्षक भर्ती प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो पाएंगे. विवि प्रशासन नया परीक्षा कार्यक्रम तैयार करे. यदि मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो छात्र उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. प्रतिकुलपति प्रो. पवन पोद्दार ने इस मुद्दे पर बैठक कर नर्णय लेने का आश्वासन दिया. विरोध प्रदर्शन में सोनू सिंह, नीरज कुमार महतो, सौमिस्टी मुखर्जी, मंजु, संगीता, मनीषा, प्रियंका, बबिता, अमिता सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-fourth-day-of-the-service-fortnight-mp-mla-distributed-nutrition-to-tb-patients/">धनबाद

: सेवा पखवारा के चौथे दिन सांसद-विधायक ने टीबी मरीजों को बांटा पोषाहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही